तीर्थंकर भगवान महावीर निर्वाण उत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर मनाएगा जैन समाज

Spread the love

देहरादून। भारतीय जैन मिलन के 25 वें वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन में तीर्थंकर भगवान महावीर के 2550 वें निर्वाण उत्सव राष्ट्रीय को स्तर पर मनाने का संकल्प लिया गया। मौके पर वीर अफ ईयर दून के संजीव जैन, सहारनपुर के अमित जैन व वीरां अफ द ईयर पुरस्कार दून की ममलेश जैन व सहारनपुर की सरिता जैन को प्रदान किए गए। विशिष्ट शाखा का पुरस्कार जैन मिलन देहरादून व सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार जैन मिलन प्रगति को प्रदान किया गया। गांधी रोड स्थित जैन धर्मशाला में भारतीय जैन मिलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिनाश जैन ने पंचरंगी ध्वज का आरोहण किया। महावीर प्रार्थना, चित्र अनावरण, दीप प्रज्जवलन व स्वागत गीत के साथ के साथ जैन ध्वज के सम्मान में मनभावन झंडागान प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में आगंतुकों को अभिवादन करते हुए कहा कि जैन समाज की विभिन्न शाखाएं जैन समाज की युवा पीढ़ी को अच्छी तरह मार्गदर्शन दे रही हैं, शाखा गठन का यही उद्देश्य भी है। राष्ट्रीय मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष नरेश जैन ने कहा कि जैन धर्म अनादि अनंत है, इसका समृद्घशाली इतिहास रहा है। विशिष्ट संरक्षक सुरेश चंद्र जैन रितुराज ने भगवान महावीर के 2550 वें वर्ष में भगवान महावीर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। उन्होने बताया कि भगवान महावीर का निर्वाण उत्सव पूरे देश में मोक्ष कल्याणक दिवस के रुप में 13 नवंबर 2023 से एक नवंबर 2024 तक वर्ष भर मनाया जाएगा। इससे पहले क्षेत्रीय मंत्री ड़संजय जैन ने वर्षभर कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय महामंत्री अजय जैन, मुख्य संयोजक संदीप जैन, शाखा अध्यक्ष प्रदीप जैन, अलका जैन, नवीन जैन, ममलेश जैन, सुनील जैन, संजीव जैन, मधु जैन, सचिन जैन, नरेश जैन ने भी विचार रखे। सहारनपुर, हरिद्वार,ाषिकेश, देवबंद आदि शहरों से आए पांच सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने जैन मिलन आंदोलन को गतिशील व प्रभावी बनाने पर मंथन किया। शहर में बने तोरण द्वारों से जैन समाज जीवंतता से एक सूत्र में पिरोया नजर आ रहा था। मंच पर संगीता, सीमा जैन, सुकुमार जैन, वीना जैन, नरेन्द्र कुमार जैन मौजूद रहे। क्षेत्रीय महामंत्री ड़संजय जैन ने संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *