उत्तराखंड

कांग्रेस के असंतुष्टों का बेहड़ के घर लगा जमावड़ा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही गुटबाजी सतह पर आ गई है। रविवार को हिमांशु गाबा को जिलाध्यक्ष और सीपी शर्मा को महानगर अध्यक्ष को बनाए जाने से असंतुष्ट कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री व विधायक तिलकराज बेहड़ के घर पहुंचकर विरोध दर्ज किया। वहीं बेहड़ ने भी कार्यकर्ताओं का समर्थन करते हुए हाईकमान के निर्णय को गलत बताया। कांग्रेस ने विगत दो दिन पहले ही जिलाध्यक्षों और नगर अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें ऊधमसिंह नगर का जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा और महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा को बनाया गया है। इस पर पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, कांग्रेस ब्लक अध्यक्ष दिनेश पंत समेत कई कार्यकर्ता रविवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ हाईकमान के फैसले का विरोध करते हुए किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के रुद्रपुर स्थित आवास पर पहुंच गए। जगदीश तनेजा ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में जिन कांग्रेसियों ने पार्टी को हराने का कार्य किया ऐसे लोगों को कांग्रेस पद दे रही है। पूर्व दर्जा मंत्री हरीश बावरा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने स्थानीय नेताओं की सहमति के बिना ही नई कार्यकारिणी घोषित कर दी। आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई नेता बेहड़ की टीम को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि तिलक राज बेहड़ की अनदेखी की जाएगी तो कार्यकर्ता भी पार्टी का साथ नहीं देंगे। कहा कि पार्टी ने अपने निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया तो सभी कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। कुछ देर बाद किच्छा विधायक बेहड़ ने कार्यकर्ताओं को अपने घर से ही संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के गलत फैसलों के चलते ही पार्टी मौजूदा समय में काफी पीटे चली गई है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में स्थानीय नेताओं के मंथन किए बिना नवनियुक्त कार्यकर्ताओं की सूची घोषित कर दी है। पार्टी के इस निर्णय से आने वाले चुनावों में कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!