जल निगम के फील्ड कर्मियों ने मांगा 1200 रुपये वाहन भत्ता

Spread the love

हल्द्वानी(आरएनएस)। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को छह सूत्रीय मांग पत्र विधायक सुमित हृदयेश के माध्यम से सीएम को भेजा। जिसमें फील्ड कर्मचारियों को शासनादेश एवं लोनिवि के फील्ड कर्मचारियों की भांति 1200 रुपये वाहन भत्ता दिए जाने की मांग की है। संगठन के सचिव तारीराम ने बताया कि उन्होंने वेतनमान उच्चीकरण, 1200 रुपये वाहन भत्ता, एनपीएस के आच्छादित कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार ग्रेच्युटी एवं नकदीकरण का लाभ देने, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की सेवा नियमावली में संसोधन आदि मांगें उठाई हैं। वर्षों से लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए 30 अक्तूबर से पेयजल निगम मुख्यालय पर सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। 39 दिन बीत जाने के बाद भी किसी समस्या का समाधान न होने से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से समस्याओं के समाधान करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *