उत्तराखंड

जल संस्थान और जल निगम कर्मचारियों ने धरना दिया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। जल संस्थान-जन निगम कर्मचारियों ने मांगों को लेकर दो घंटे तक सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्यवाही न होने पर 1 फरवरी से पूर्ण कार्य बहिष्कार की बात कही है। शनिवार को जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नई टिहरी और चंबा के कर्मचारियों ने अपने दफ्तरों परिसरों में सुबह 10 से 12 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारी राजेंद्र नेगी ने कहा कि शहरी विकास विभाग के तहत संचालित पेयजल और सीवरेज निर्माण कार्यों को यूयूएसडीए एजेंसी से करवाया जा रहा है, जिसका कर्मचारी विरोध करते आ रहे हैं। कहा यूयूएसडीए संस्था उक्त कार्यों का तकनीकी अनुभव नहीं है, ऐसे में कार्यों की गुणवत्ता नहीं रह पाऐगी। कहा कर्मचारियों द्वारा जल संस्थान और जल निगम का एकीकरण किये जाने का विरोध भी किया गया है। बताया 23 और 24 जनवरी को दो घंटे का कार्य बहिष्कार, 25 को जिलों और नगरों में कर्मचारी और पेंशनर्स रैली, 27 जनवरी को पूरे दिन का धरना दिया जाएगा। 1 फरवरी से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाऐगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में नीरज त्रिपाठी, नंदकिशोर कोठियाल, जोत सिंह नेगी, प्रमोद डबराल, अभिषेक शाह, लक्ष्मण पंवार, राहुल थपलियाल, बलवीर बिष्ट, दीवान नेगी, देवलाल, राजपाल सिंह राणा, ईई केएन सेमवाल, अमजद खान, सुभाष चौधरी, हमशिवा, ममता नेगी, इंद्रराज पंवार, शुभम शर्मा, जितेंद्र सकलानी, संतोष पंवार,अनिल भट्ट, जयपाल रावत, चंद्रभूषण पेटवाल, हर्षमणि ममगाईं, विकास तिवाड़ी, संजय नेगी, अंकित कुमार, रविंद्र चमोली, कुशाल नेगी, मनोज पंवार, भजन सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!