Uncategorized

जलभराव की समस्या पर गुस्साए लोगों ने की नारेबाजी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुडकी। जलभराव की समस्या से गुस्साए लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। कहा कि लंबे समय से जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। रुड़की के ढंडेरा, मिलाप नगर और संगम विहार कॉलोनी में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों तक जाकर प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन किसी भी स्तर से इस समस्या का समाधान आज तक नहीं हो पाया। क्षेत्र के निवासी सुधीर ने कहा कि जब तक जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होता तब तक किसी जनप्रतिनिधि को कॉलोनी में आने नहीं दिया जाएगा। कहा कि उनकी केवल यही मांग है कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। कहा कि जल निकासी न होने के कारण बिना बारिश के भी क्षेत्र में जलभराव होता है। अनुज का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या क्षेत्र में बनी हुई है। बताया कि करीब एक माह पहले कॉलोनी में सड़क का निर्माण भी किया गया था। लेकिन जल निकासी के लिए तब भी कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि नई बनी सड़क में करीब एक फीट तक पानी भरा हुआ है और अगर यही हाल रहा तो वह सड़क भी पूरी तरह से टूट जाएगी। नकली राम ने बताया कि लोगों को पानी के बीच से आना जाना पड़ता है। कई बार लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। क्षेत्र में जलभराव के कारण जलजनित रोगों का खतरा बना हुआ है। रानी ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलोनी के लोग आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। कहा कि पहले भी कई बार इस बारे में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बताया जा चुका है। लेकिन कोई भी समस्या का समाधान नहीं कर रहा है। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर, रवींद्र, अनुज कुमार, रजत कुमार, सुदेश, शशि बाला, विद्या, मदन, अभिषेक, शिवकुमार, कीरत, मोसीन, शाहिदा, जयप्रकाश, राजेंद्र सिंह, अभिषेक पाल, रानी , विमलेश, कमलेश, सुनीता, मिथलेश, किरण, सुशीला, गुड्डी, नसीमा, हनीफ, मेहरुनिशा, नफीसा, अर्जुन सिंह, अरविंद कुमार, सराफत, वीरेंद्र, शमीम, सलीम, रवींद्र पाल, वीरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!