Uncategorized

जनता के प्रति समर्पित रहें पुलिस कर्मी : एसपी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। धारचूला नगर में एसपी सुखविंदर सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जाम,प्रमाण पत्र व अन्य दिक्कतों के बारे में बताया। उन्होंने जल्द सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। धारचूला में मुनस्यारी,बलुवाकोट,पांगला सहित अन्य थानाध्यक्षों व पुलिस कर्मियों की बैठक हुई। जिसमें बोलते हुए एसपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों को यह आत्ममंथन भी करना चाहिए ,ड्यूटी के दौरान जनता को क्या दिया है। सरकार के द्वारा जनता की सेवा के लिए ही कर्मियों को नियुक्ति मिली है। इसलिए जनता के प्रति समर्पित होकर कार्य करना चाहिए। कहा कि कई क्षेत्रों में पुलिस जवानों की मूलभूत सुविधाओं की कमी है। जिसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान धारचूला के कोतवाल प्रभात कुमार ने महिला एसआई व जवानों की तैनाती की बात रखी।
जनप्रतिनिधियों ने बताई समस्याएं: सीमांत में एसपी सुखविंदर सिंह का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने जाम की समस्या व स्थानीय महीराज गर्ब्याल ने प्रमाण पत्र बनवाने संबधी दिक्कतों के बारे में बताया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट,लीला बगन्याल,प्रकाश गुंज्याल,श्याम खर्कवाल,कमल कौशल,उर्मिला गुंज्याल,निहारिका गर्ब्याल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!