जन अधिकार पार्टी ने की चरणजीत पाहवा पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने चरणजीत पाहवा पर शहर का माहौल बिगाड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाया। पार्टी ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पाहवा की गिरफ्तारी की मांग की। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि पाहवा की ओर से दिए जा रहे भड़काऊ बयान न केवल सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा हैं, बल्कि शहर की शांति को भी गहरा आघात पहुंचा सकता है। जिलाध्यक्ष आलीम अंसारी ने कहा कि पाहवा जैसे लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। प्रशासन को चाहिए कि उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए और उनके संगठन की गहन जांच हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *