कोटद्वार-पौड़ी

जंगली जानवरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ग्राम पंचायत पोखड़ा के लोगों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवरों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वरी जोशी ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय पोखड़ा सहित पोखड़ा गांव में बंदरों, लंगूरों आदि ने आंतक मचा रखा है। बंदर और लंगूरों की टोली जहां फसलों को खाकर व उखाड़कर बर्बाद कर रहे है, वहीं भगाने पर महिलाओं को कटाने के लिए आ रहे है। जिससे लोग बहुत परेशान है। उनहोंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कृषि व उद्यानी ही एक मात्र स्वरोजगार का साधन था, लेकिन जंगली जानवरों के आंतक के कारण वह भी संभव नहीं है। आलम यह है कि बंदर दिन में किचन में घुसकर पका हुआ भोजन भी खा रहे है। जिससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। जंगली जानवरों के आंतक से परेशान अधिकांश ग्रामीणों ने खेती करना छोड़ दिया है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब सम्पूर्ण कृषि भूमि बंजर हो जाएगी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वरी जोशी, ग्राम प्रधान संजय जोशी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर जोशी ने जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल, डीएफओ पौड़ी से उत्पाती बंदरों व लंगूरों को पकड़वाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है। साथ ही बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!