जनपद में कोरोना संक्रमित की संख्या हुई 24

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में वर्तमान में 61 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जबकि 647 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है तथा जनपद में 19050 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। बुधवार को जनपद में कोरोना संक्रमण के 14 नये मामले आये है। अब तक जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान में 61 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 35 जिला अस्पताल पौड़ी, 15 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 05 पीएचसी कलालघाटी, 06 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 647 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 05 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कण्वाश्रम कोटद्वार, 03 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 02 होटल सन एन स्नो, 14 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 25 गढ़वाल मण्डल विकास निगम कौडिया कैम्प कोटद्वार, 137 एसजीआरआर कोटद्वार, 06 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम, 08 आयुष अस्पताल सिंबलचौड, 180 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 25 ऑडोटोरियम कोटद्वार, 39 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 27 नगर पंचायत कम्यूनिटी हॉल पौड़ी, 14 मुमुक्षु पौड़ी, 37 बारात घर, 38 न्यू केवि, 57 ओल्ड केवि तथा 30 हिन्दू पंचायत में क्वारंटाइन पर है।
जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 229 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 159 की रिर्पोट निगेटिव, 9 की पॉजिटिव और 61 अभी लंबित है। क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 318 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 181 की रिर्पोट निगेटिव, 15 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। जिसमें 2 टिहरी जनपद के भी शामिल है। जनपद में 19050 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में 26 मई 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में कुल 44395 स्थानीय लोग स्क्रीनिंग कर, अपने गांव/घरों में पहुंच गये है। इन लोगों को होम क्वारंटाइन के नियमों का पालन करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *