कोटद्वार-पौड़ी

जनपद पौड़ी में 31 रोगी आइसोलेशन तो 318 लोग क्वारंटाइन में

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पौड़ी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 31 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। आइसोलेशन में भर्ती रोगी इस प्रकार है 4 जिला अस्पताल पौडी, 11 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर तथा 16 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है।
जबकि जनपद में 318 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 07 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 8 जी.आई.सी. सुखरों, 12 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 16 एस.जी.आर.आर. कोटद्वार, 98 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 13 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 42 पी.जी. कॉलेज कोटद्वार, 26 हिन्दूपंचायती धर्मशाला, 10 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 45 लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन, 12 ऑडोटोरियम नगर निगम, 02 बारात घर तथा 27 आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सिम्बलचैड़ में क्वारंटाइन पर है।
वर्तमान समय में जनपद में 15 एक्टीव केस है, जिनकी अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रही है। जबकि 37 लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गये है।
लॉक डाउन को लेकर जनपद में जिला मजिस्टेज्ट धीराज सिह गब्र्याल द्वारा जारी अधिसूचना का अनुपालन संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा गम्भीरता से संपादित किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में जनपद वासियों ने अपने बाजार/क्षेत्रान्तर्गत दुकानों से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए, आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी की।
जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 300 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 228 के निगेटिव, 43 के लंबित, तथा 29 पॉजिटिव रिपोर्ट आया। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 874 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 662 के निगेटिव, 188 के लंबित, तथा 24 पॉजिटिव (जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के) रिपोर्ट आया।
जनपद में 17413 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं जनपद में दिनांक 10 जून 2020 तक प्रदेश, जनपद के बाहर से जनपद की 1174 ग्राम पंचायतों में से 1134 ग्राम पंचायतों में पहुचे करीब 57531 लोगों का स्क्रीनिंग कर, अपने ग्राम पंचायतों आदि चिन्हित स्थलों में क्वारंटाइन पर रखा गया है। जिनमें अधिकांश लोगों ने क्वारंटाइन समयावधि पूर्ण कर अपने घरों में चले गये है। जबकि क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों कोे जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों द्वारा उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खॉसी, जुखाम, बुखार, कफ, सॉस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, तथा वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने की निर्देश दी गई। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियोंं को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को निर्देशित की गई है।
जिलाधिकारी गढ़वाल श्री धीराज सिह गब्र्याल ने कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में बाहर से आये लोगों को नियत अवधि के लिए क्वारंटाइन पर रखने, क्वारंटाइन पर रहने वाले लोगों द्वारा यदि क्वारंटाइन से संबंधित नियमों का उल्लघन किया जाता है, तो संबंधित के विरूद्ध ब्लाक स्तर पर तैनात नोडल अधिकारी एवं गठित टीम के संपर्क नम्बर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करने को कहा। विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी तथा सीपीडीओ को बी.आर.टी. सदस्य बनाया गया है। जिनके सम्पर्क नम्बर इस तरह है- नो.अ. पौड़ी 9634432639, 01368 222543 तथा सदस्य बीआरटी 9412964940, नो.अ. द्वारीखाल 7455899988, 01386 276017, सदस्य बीआरटी 9411775560, नो.अ. नैनीडांडा 7060529201, 01348 225526, तथा सदस्य बीआरटी 9927943230, नो.अ. एकेश्वर 8979489038, 01386 265312 तथा सदस्य बीआरटी 9410788602, नो.अ. यमकेश्वर 9634083819, 01382 256201 तथा सदस्य बीआरटी 7678421023, नो.अ. पाबौ 8439798895, 01368 222018 तथा सदस्य बीआरटी 9012625238, नो.अ. पोखड़ा 8958034764, 01386 265626 तथा सदस्य बीआरटी 7830416605, नो.अ. जयहरीखाल 7088023404, 01386 278236 तथा सदस्य बीआरटी 8630984803, नो.अ. कोट 7830049166, 01368 229006 तथा सदस्य बीआरटी 8979948301, नो.अ. रिखणीखाल 9410328302, 01386 278236 तथा सदस्य बीआरटी 9411173520, नो.अ. खिर्सू 9756539345, 01346 228523 तथा सदस्य बीआरटी 9410779855, नो.अ. बीरोंखाल 9411121777, 01348 267687 तथा सदस्य बीआरटी 9758708243, नो.अ. कल्जीखाल 9456500364, 01368 220034 तथा सदस्य बीआरटी 9756031134, नो.अ. थलीसैण 9568465657, 01348 225719 तथा सदस्य बीआरटी 8057650166, नो.अ. दुगड्डा 9412441017, 01382 251230 तथा सदस्य बीआरटी 7011612355 संपर्क नम्बरों पर शिकायत दर्ज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!