जनपद पौड़ी में वैक्सीन की कमी से विभाग ने किया इंकार

Spread the love

-विभाग का दावा निर्बाध रूप से चला वैक्सीनेशन कार्य
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
जनपद पौड़ी के स्वास्थ्य विभाग ने कोविड वैक्सीनेशन में किसी भी प्रकार की रुकावट से साफ इंकार किया है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। हालांकि शनिवार को जनपद के कई हिस्सों में वैक्सीन की कमी के कारण वैक्सीनेशन कार्य ठप रहने की बात सामने आई है।
शनिवार को जनपद के करीब 40 वैक्सीनेशन केंद्रों पर कोविड टीकारण का कार्य चला। इस दौरान केंद्रों पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। जिला चिकित्सालय में वैक्सीनेशन के लिए आए स्थानीय निवासियों की भीड़ को नियंत्रित करने में अस्पताल प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब अस्पताल के सुरक्षाकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने में सफल नहीं रहे तो पीआरडी के जवानों को लगाया गया। वैक्सीनेशन कार्य के नोडल आधिकारी जीएस तालियान ने बताया कि शनिवार को जनपद मे निर्बाध रूप से टीकाकरण किया गया है। किसी भी केंद्र पर टीकाकरण कार्य ठप नहीं हुआ है। जनपद में प्रतिदिन करीब 5 हजार व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *