जनता एक्सप्रेस चार दिन और उपासना पांच दिन रहेगी रद

Spread the love

देहरादून। जनता एक्सप्रेस आठ अप्रैल से चार उपासना पांच दिन तक रद रहेगी। ट्रेनों के रद रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि आठ अप्रैल से मंडल के कुछ स्टेशनों पर काम होना है। इसे देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है, इसमें देहरादून आने और यहां से जाने वाली दो ट्रेनें भी शामिल है। बताया कि वाराणसी से देहरादून आने और दून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस आठ से 11 अप्रैल तक रद्द रहेगी। जबकि हावड़ा से देहरादून आने और देहरादून से हावड़ा जाने वाली उपासना एक्सप्रेस आठ से 12 अप्रैल तक रद्द रहेगी। ट्रेनों के रद्द रहने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होगी, जिन्होंने एडवांस में टिकट बुक करवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *