जरूतरतमंदों को करेगें कंबल वितरित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। धन्वंतरि जन स्वास्थ्य सेवा समिति कोटद्वार के तत्वाधान में आगामी 11 जनवरी को संस्था के कार्यालय में जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये जायेगें। समिति के सचिव भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि ठंड से बचने के लिए अनाथ, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये जाएगें। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। संस्था समय-समय पर जनता के हित में कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सबसे पुण्य का कार्य है। ठंड के मौसम में पारा काफी नीचे लुढ़क गया है। जिससे बेसहारा लोगों को ठंड से बचने के लिए कंबल तक की भी सुविधा नहीं होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *