जसप्रीत बुमराह ने बताया अपना पसंदीदा फॉर्मेट

नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं। वह आखिरी बार टी20 विश्व कप 2024 में खेलते हुए नजर आए थे। इससे बाद से ही वह आराम कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है। इससे पहले वह जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज नहीं खेले थे। बुमराह ने अब अपना पसंदीदा फॉर्मेट बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने भारत के महान कप्तान को भी चुना है। उन्होंने कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी को नजरअंदाज किया है।
टेस्ट सबसे महान फॉर्मेट
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बुमराह ने कहा, “मैं उस पीढ़ी से आता हूं जहां टेस्ट क्रिकेट को टीवी पर ज्यादा दिखाया जाता था।
मेरे लिए आज तक यह सबसे महान फॉर्मेट है क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मैं इसमें अच्छा प्रदर्शन करता हूं, तो अन्य सभी फॉर्मेट अपने आप ठीक हो जाएंगे। मैं गेंदबाजों का समर्थक हूं। मैं समझता हूं कि हमारा देश महान बल्लेबाजों को पसंद करता है और काफी निष्पक्ष है, लेकिन मेरे लिए गेंदबाज खेल को आगे बढ़ाते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *