जयंती पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम को याद किया

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर के जेबी मैमोरियल मानस एकेडमी में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम की जयंती पर याद किया गया। गुरुवार को विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक कुमार पंत ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने कहा भारत के पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, प्रसिद्ध अभियंता व वैज्ञानिक डॉ़ एपीजे अब्दुल कलाम ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। कहा उन्होंने अपनी मेहनत से सफलता का सर्वोच्च शिखर हासिल किया। कहा जीवन में इतनी तकलीफे मिलने के बाद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। सभी लोगों को उनसे प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग व आदर्शो पर चलना चाहिए। यहां प्रधानाचार्य ममता सिंह, मीनू भट्ट, ममता पंत, गरिमा तिवारी, मीनाक्षी कापड़ी, देवाशीष पंत, प्रकाश चंद, एनबी भट्ट, विजेंद्र पटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *