जयप्रकाश अध्यक्ष और आनंद बनें संरक्षक

Spread the love

रुद्रप्रयाग : ऊखीमठ नगर व्यापार मंडल की बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कई वरिष्ठ व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापारियों एवं संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया। ऊखीमठ नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। वरिष्ठ व्यापारी आनंद सिंह रावत को व्यापार मंडल का संरक्षक बनाया गया। जबकि कार्यकारी अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश पंवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवीर बर्तवाल, उपाध्यक्ष अंजनेश पंवार, मीडिया प्रभारी जगदीश नेगी, संयुक्त मंत्री मनोज पंवार, महिला प्रकोष्ठ मंत्री रेखा रावत, महिला संयोजक प्रियंका राणा को बनाया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि समस्त व्यापारियों के हितों के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। नगर के विकास में व्यापारियों की अहम भूमिका रहेगी। व्यापार मंडल संरक्षक आनंद सिंह रावत ने कहा कि समस्त व्यापारियों की एकता से ही व्यापार मंडल मजबूत होगा। बैठक में सर्वसम्मति से व्यापार मंडल से जुड़े हुए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में व्यापार मंडल महासचिव महेश बत्र्वाल, कोषाध्यक्ष मनवर नेगी, पूर्व महासचिव रविन्द्र पुष्पवान, कैलाश पुष्पवान, अनिल कुंवर, दिनेश त्रिवेदी, हरिमोहन भट्ट व समस्त व्यापारी मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *