झमाझम बारिश से पारा गिरा, गर्मी से मिली राहत
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कई दिनों से आसमान में घुमड़ कर आ रहे बादल शनिवार को आखिर बरस ही गए। एक ओर जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई, वहीं कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। सुबह करीब दस बजे से दोपहर 12 बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिससे तापमान गिरावट आ गई।
मई माह के अंतिम सप्ताह में जहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण गर्मी रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई थी। 26 जून के बाद से मौसम में बदलाव होने लगा। कभी तेज धूप के कारण अधिक गर्मी हुई, तो कभी बादलों छाने के साथ ठंडी हवा ने लोगों तापमान में गिरावट महसूस कराई। शनिवार को सुबह से मौसम बदला रहा, अचानक करीब दस बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 1 घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण गर्मी से लोगों तो राहत तो मिली ही, खेती-किसानी की तैयारी में जुटे लोगों के लिए भी यह बारिश कारगर साबित होगी। काश्तकारों ने बताया कि बारिश होने से राहत मिली है। बारिश होने से आम, लीची की फसल अच्छी होने की उम्मीद है। वहीं पशुओं के लिए बोया हुआ चारा को पानी मिल गया है। गर्मी में लोग झुलस रहे थे और इस बारिश ने भारी राहत प्रदान की है। बारिश से आम लोगों को काफी राहत मिली। वहीं किसान के चेहरे भी खिल गए। बारिश न होने से किसानों की फसलें सुखने लगी थी। इसको लेकर वे काफी चिंतित थे। उनका मानना है कि फसल के लिए बारिश और होनी चाहिए। यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगा।