झारखंड के सीएम बोले- घटनाएं तो होती रहती हैं, ये कहां नहीं होतीय भाजपा ने साधा निशाना

Spread the love

रांची , एजेंसी। झारखंड के दुमका में पहले किशोरी को पेट्रोल डालकर जलाने और फिर बच्ची के शव के पेड़ से लटका पाए जाने के बाद सत्ता और विपक्ष आमने-सामने हैं। इस बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर सियासत तेज हो गई है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घटनाएं कहां नहीं होती हैं। घटनाएं तो होती रहती है। विपक्ष के आरोप निराधार हैं। हमने कल ही अपनी बात रख दी थी। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पहले शाहरुखघ् ़. फिर अमानत अली और अब अरमान अंसारी , ये सब भारत के नही होंगे ़. जरूर उस पार से आए होंगे इसकी जांच छप्। से होनी चाहिए। निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम को झारखंड मुक्ति मोर्चा न कहकर झारखंड मुस्लिम मोर्चा करार दिया और कहा कि इनका एजेंडा आदिवासी का खात्मा और बांग्लादेशी घुसपैठों को झारखंड में बसाकर जनसंख्या बढ़ाना है। लेकिन भाजपा संघर्ष व बलिदान के रास्ते पर लाठी गोली खाएगी लेकिन झारखंड को बचाएगी। निशिकांत दुबे ने कहा कि झारखंड में ग्रूमिंग गैंग सक्रिय हैं, जिनमें बांग्लदेशी मुसलमान लड़के, कम उम्र की दलित और जनजातीय लड़कियों का शोषण कर रहे है। सोरेन सरकार चिर निद्रा में सोई हुई है।
इससे पहले 23 अगस्त को शाहरुख नाम के आरोपी ने कथित तौर पर एक 16 वर्षीय लड़की पर उसके कमरे की खिड़की के बाहर से पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। किशोरी ने 28 अगस्त को दम तोड़ दिया था। इसके बाद 28 अगस्त को रांची में एक 15 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 26 वर्षीय व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर कथित रूप से बलात्कार करने की भी खबर सामने आई थी। दोनों मामलों के आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद बीते दिन ही दुमका से ही एक और नाबालिग की मौत की खबर आई थी। 14 वर्षीय बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला था।
राज्य में हुई घटनाओं के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) प्रमुख प्रियंक कानूनगो झारखंड जाएंगे। उन्होंने कहा किमामले चिंताजनक हैं। उनकी टीम राज्य का दौरा करके मामलों की जांच की स्थिति का जायजा लेगी।
झालदा नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद की हत्या के आरोप में जाबिर अंसारी को झारखंड के बोकारो से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आज पुरुलिया कोर्ट में पेश करने के बाद जबीर अंसारी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *