जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : जनपद चमोली में जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत तथा नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर (जिला योजना समिति) गौरव कुमार ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 08 सितम्बर 2026, निरीक्षण एवं दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 सितम्बर, दावा-आपत्तियों का निस्तारण 12 सितम्बर तथा अंतिम रूप से तैयार निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितम्बर 2026 को किया जाएगा। दावा एवं आपत्तियां दाखिल करने एवं उनके निस्तारण का स्थान कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट, चमोली निर्धारित किया गया है।