कोटद्वार-पौड़ी

क्विज प्रतियोगिता में जिया व तनीषा रही अव्वल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : चंद्रयान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के एक वर्ष पूर्ण होने पर शांति बल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता में जिया व तनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भारत के चंद्रयान की चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग करने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शांति बल्लभ मेमोरियल इंटर कॉलेज मानपुर में राष्ट्रीय अन्तरिक्ष दिवस मनाया गया। इस दौरान अंतरिक्ष क्विज, अंतरिक्ष पेंटिंग एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीजी कालेज के पूर्व भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रिज भूषण सिंह रावत ने कहा इस दिन ही सन 2023 में भारत चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया। इस क्षण को देखकर भारत वासियों का सीना गर्व से फूल गया। बताया कि इस दिन को महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। प्रधानाचार्य वरुण कुमार भदोला ने कहा कि इस दिन को इसरो दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिवस पर लोग अंतरिक्ष मिशन और अन्वेषण के क्षेत्र में भारत की शानदार उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। तत्पश्चात आयोजित क्विज प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जिया प्रथम, अंशिका द्वितीय और सौम्या रावत तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में तनीषा ने पहला, श्रीयांशी ने दूसरा और यामिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की पेंटिंग और ड्राइंग प्रतियोगिता में अलीना पहले, एलाइबा दूसरे और प्रांजल तीसरे स्थान पर रहे। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!