कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 से, पर्यवेक्षक व समंवयक किए नियुक्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले में 26 जनवरी से शुरू हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होगा। अभियान की सफलता के लिए कांग्रेस ने 28 पर्यवेक्षकों और तीन समन्वयक नियुक्त किये है। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप की सिफारिश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद नेगी की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पौड़ी जिले में कांग्रेस के 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता के लिए 28 पर्यवेक्षकों और तीन समन्वयक बनाए हैं।
पौड़ी जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि जिले के 13 ब्लाकों के तीन विधानसभा में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए हर विधानसभा में आठ से नौ वरिष्ठ, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं के ग्रुप को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति की गई है। सभी पर्यवेक्षकों को 15 जनवरी से पहले तीनों विधानसभा क्षेत्र के नगरों, उप नगरों और विकास खंड मुख्यालयों में कांग्रेस की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इन 28 पर्यवेक्षकों के अलावा पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं सरिता नेगी को चौबट्टाखाल विधानसभा का समवंयक, पूर्व में पौड़ी विधानसभा प्रत्याशी रहे नवल किशोर को श्रीनगर विधानसभा व कविंद्र ईष्टवाल को पौड़ी का समन्वयक बनाया गया है। कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भी गांव-गांव तक पहुंचाए जाने के लिए कार्यकर्ता जोश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *