पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त चैकिंग अभियान, 14 चालको के हुए चालान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे मे जागरूक करने एवं परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चैकिंग अभियान चलाने निरीक्षक यातायात शिव कुमार एवं कर परिवहन अधिकारी कोटद्वार द्वारा कोटद्वार क्षेत्रातंर्गत संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया गया। संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों से अपने-अपने वाहनों में सैनिटाइजर रखने, सोशल डिस्टेंस बनाये रखने, ओवर स्पीड, शराब पीकर वाहन न चलाने और यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों से भी अवगत कराया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकें।

संयुक्त चैकिंग के दौरान निरीक्षक यातायात द्वारा यातायात नियमों का पालन न करने वाले 14 वाहन चालको का चालान किया गया साथ ही मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने पर 5 व्यक्तियो का चालान किया गया साथ ही सभी से अपील की गयी कि राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन्स का पालन करें, अनावश्यक घर से बाहर न निकले, आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें, सार्वजनिक स्थानो पर अनावश्यक भीड़-भाड़ न लगाये। जनपद पुलिस एवं परिवहन विभाग, पौड़ी द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *