जेपी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाया गया, जून 2024 तक बने रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली, एजेंसी। लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा ने राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल फिर बढ़ा दिया है। जेपी नड्डा अब जून 2024 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। ऐसे में अब 2024 के लोकसभा चुनाव की जिम्मेदारी जेपी नड्डा के कंधों पर ही रहने वाली है। बता दें कि इससे पहले भाजपा ने बीते साल भी नड्डा पर भरोसा जताते हुए उनके कार्यकाल को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया था।
बता दें कि जेपी नड्डा ने साल 2019 में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में शुरुआत की थी। जब पार्टी के तत्कालीन प्रमुख अमित शाह केंद्रीय मंत्री बने नड्डा ने 2020 में पूर्णकालिक पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला था। नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में पार्टी ने नड्डा पर भरोसा जताते हुए उनका कार्यकाल आगे बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *