ज्योति डोभाल बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Spread the love

-नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निकाला विजयी जुलूस
नई टिहरी। नई टिहरी व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर ज्योति डोभाल ने 18 वोटों से जीत हासिल की है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने बाजार में विजयी जुलूस निकाला। रविवार को उद्योग व्यापार मंडल नई टिहरी के संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने बीच मुकाबला हुआ। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ज्योति डोभाल को 91 तथा भगवान सिंह रावत 73 मत मिले, ज्योति ने 18 वोटों से विजय हासिल की। तीसरे स्थान पर रहे विजय रावत को 53 वोट मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी कुलदीप चौहान तथा गंगाधर चमोली ने बताया कि महामंत्री पद पर अजय कुमार गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद मनोज प्रसाद चमोली पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। नव निर्विचित व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि व्यापार मंडल पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ मिलकर व्यापारियों की समस्याओं का प्रथामिकता से समाधान करने की कोशिश की जाएगी। बताया कुल 232 मतों में से 224 व्यापारियों ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें से 9 मत अवैध पाये गए। मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी संजय कुमार, प्रशांत बिजल्वाण, कर्म सिंह तोपवाल, अब्दुल अतीक, राजेश जुयाल, संजय रतूड़ी, मायाराम थपलियाल, प्रकाश डोभाल, स्वयंवर चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *