Uncategorized

कोरोना काल में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन से सार्थक संदेश : महाराज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

ऋषिकेश। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कोरोना संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के आयोजन को सार्थक बताया। गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृह गंगा रिजॉर्ट में पत्रकारों के साथ बातचीत में पर्यटन मंत्री ने कहा कि एक वर्ष होने को है विश्व के कई देश कोरोनावायरस संक्रमण से लड़ रहे हैं। भारत देश ने मजबूती से इस वैश्विक महामारी का सामना किया है। भारत ही नहीं कई देश को हम स्वदेशी वैक्सीन देने में सफल रहे। केंद्र सरकार ने इस दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। सतपाल महाराज ने कहा कि योग महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग और गढ़वाल मंडल विकास निगम ने ऑफलाइन किया। गाइडलाइन का पूरा पालन किया गया। संख्या भी सीमित रखी गई। सात दिन में विभिन्न प्रदेशों से आए योगाचार्य और साधकों ने इस आयोजन की सार्थकता को बढ़ाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने के लिए योग एक महत्वपूर्ण साधन और उपचार बनकर सामने आया है। विशेष रुप से कोरोना के खिलाफ मनुष्य के भीतर इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करना होता है। जोकि योग और आयुर्वेद से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मैं और मेरा परिवार स्वयं संक्रमित हुए थे। हमने संयम के साथ योग का भी सहारा लिया और हम इस बीमारी से जीतने में सफल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!