उत्तराखंड

ज्योति रौतेला ने भाजपा पर लगाए कई आरोप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

गोपेश्घ्वर। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर आरोपों की झड़ी लगाई। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सरकार को हर मोर्चे पर पूरी तरह असफल और जनता के प्रति असंवेदनशील बताया।
जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंची महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में केन्द्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा केन्द्र और उत्तराखंड की राज्य सरकार की करनी और कथनी में कोई समानता नहीं है। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड के खुलासे पर पर सरकार की नीयत साफ नहीं है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में पेपर लीक प्रकरण, महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर लाख दावे करती है, लेकिन अंकिता भंडारी के मां पिता आज भी अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दर-दर भटकते हैं। सरकार के सामने गुहार लगाते हैं कि उनकी बेटी को न्याय दिया जाए। लेकिन सत्ता पक्ष के नेताओं की संलिप्तता होने के कारण सरकार अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने प्रेस वार्ता में कहा प्रदेश के बेरोजगारों के भविष्य के साथ बड़ा खेल खेला जा रहा है। प्रदेश में लगभग 1 दर्जन से अधिक एग्जाम पेपर लीक हुए हैं। उसके बावजूद सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी से युवा वर्ग आक्रोशित हैं। सरकार के खोखले दावे लोगों के सामने झूठ पेश कर रहे हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं मुद्दों के साथ कांग्रेस जनता के बीच पहुंचेगी। और उम्मीद है कि जनता भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जाकर कांग्रेस को वोट देगी। कांग्रेस जन हित में काम करेगी। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उषा रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!