कार्यकर्ता घोषणापत्र को घर-घर तक पहुंचाएं : ज्योति

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने पौड़ी में महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में लोकसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने महिलाओं से घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने महिला कायकर्ताओं को घोषणापत्र की जानकारी दी। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां पहुंचाई जाए। जनता इस बार परिवर्तन चाहती है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने पर जोर दिया। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में ज्योति रौतेला ने कहा कि महिलाओं को प्रचार-प्रसार अभियान में तेजी लाने व घोषणापत्र को घर-घर तक पहुंचाने को कहा गया है। महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं को न्याय की पांच गारंटियों को गांव के हर घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही गांव, वार्ड में जाने वाली प्रचार टीमों को भी प्रचार-प्रसार की जानकारियां दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *