कांग्रेस के शुद्धीकरण के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

Spread the love

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कथित शुद्धीकरण को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने श्री हरि प्रसाद टम्टा पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने श्री हरि प्रसाद टम्टा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सभा के दौरान रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम के मंदिर और मंच की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले सांप्रदायिक नारे लगाए गए। नेताओं के अनुसार, यह मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कांग्रेस ने वास्तविक मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए शुद्धीकरण को लेकर कथित तौर पर भ्रामक कहानी खड़ी की। भाजपा ने दावा किया कि स्थानीय लोगों और विभिन्न समाजों के नागरिकों ने मैदान में आपत्तिजनक नारे, मंदिर परिसर के आसपास शराब की बोतलें, पान की पीक और कूड़ा-करकट मिलने से आहत होकर मंच और परिसर की सफाई व शुद्धीकरण किया था। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को राजनीतिक रंग देकर अनुसूचित समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का जवाब तथ्यों, तर्क और लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *