कबड्डी में कैंयूर रहा विजयी

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण। विकास खंड थलीसैंण के खेल मैदान में ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ आयोजित खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच सलोन व कैंयूर के बीच खेला गया। जिसमें कैंयूर विजेता रहा।
खंड विकास अधिकारी ने खेल महाकुंभ के सफल आयोजन पर जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ 2023 में सभी लोगों ने बड़ा सहयोग कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दिनेश चौहान द्वारा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में सराहनीय कार्य करने में उन्हें बधाई दी। कहा कि ऐसा खेल महाकुंभ इससे पहले कभी नहीं हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *