कल्जीखाल भाजपा मंडल अध्यक्ष बनें लक्ष्मण डुकलाण

Spread the love

कल्जीखाल ब्लॉक में तीन दशक से भाजपा का झंडा बुलंद करता आया है डुकलाण परिवार
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल मंडल में भाजपा संगठन में लक्ष्मण डुकलाण को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। लक्ष्मण युवा है और भाजपा के लिए हमेशा समर्पित रहे है। लोगों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पहली बार जनता की जन भावनाओं के अनुरूप सही निर्णय लिया है। श्री डुकलाण का परिवार भाजपा के प्रति हमेशा समर्पित और निष्ठावान रहा है।
वरिष्ठता के मुताबिक यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें बहुत पहले मिल जानी चाहिए थी लेकिन देर आए दुरस्त आए। हालांकि विकासखंड कल्जीखाल में संगठन के अंदर और बाहर कहीं भी लक्ष्मण के कल्जीखाल मंडल अध्यक्ष बनने की चर्चा नहीं सुनी। इसीलिए कल्जीखाल के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों के लिए यह एक सर प्राइज के तौर पर देखा गया। लक्ष्मण डुकलाण की माता स्वर्गीय देवेश्वरी देवी भाजपा संगठन में बूथ प्रभारी से लेकर मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकरणी सदस्य तक रही है। स्वर्गीय देवेश्वरी देवी भाजपा की एक समर्पित, निष्ठावान, तेज तरार नेत्री के रूप में जानी जाती थी। पृथक राज्य निर्माण में भी उनकी अग्रणीय भूमिका निभाई थी। वहीं अगर गांव की सरकार की बात करें तो लक्ष्मण डुकलाण की माता स्वर्गीय देवेश्वरी देवी और उनके भाई राजेंद्र प्रसाद डुकलाण ग्राम पंचायत में प्रधान भी रहे है और वर्तमान में भी लक्ष्मण डुकलाण की धर्मपत्नी श्रीमती गीता देवी मेहड़ से क्षेत्र पंचायत सदस्य है। जबकि लक्ष्मण डुकलाण बहुदेशीय सहकारी साधन समिति चामी में निवर्तमान अध्यक्ष है। उनके भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्जीखाल बनने पर कल्जीखाल भाजपा कार्यकर्ताओं में नहीं आम जन जनता में भी खुशी की लहर है। हालांकि लंबे समय मंडल अध्यक्ष असवालस्यूं क्षेत्र से मनोनीत किया जा रहा है। पृथक राज्य बनने के बाद पट्टी मनियारस्यूं और पटवालस्यूं को अवसर नहीं मिला। लक्ष्मण डुकलाण के मंडल अध्यक्ष पद मनोनीत होने पर ब्लॉक प्रशासक श्रीमती बीना राणा, ब्लॉक प्रशासक द्वारीखाल महेंद्र सिंह राणा, कल्जीखाल भाजपा प्रभारी नरेन्द्र सिंह रावत, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह पटवाल, सुरेन्द्र प्रसाद खुगशाल, अशोक डुकलाण, अनिल नेगी, रबी बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद, संजय पटवाल, नरेंद्र पटवाल, लक्ष्मीकांत ममगांई, बीरेंद्र बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष यशोदा देवी, मंडल मीडिया सह संयोजक नीतू लिंगवाल, राकेश नैथानी ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *