दूसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष बनें ओमपाल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ओमपाल बिष्ट को दूसरी बार बीरोंखाल भाजपा मंडल बनाया गया है। श्री बिष्ट के मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। मंडल अध्यक्ष ओमपाल ने चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौपी हैं उसे वहां पूरी निष्ठा से निभाएंगे। कहा कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान चुनावों में अधिक सीटों से जीतेगी। बधाई देने वालों में जिला पंचायत प्रशासक शांति देवी, मैत्री प्रकाश, राजे सिंह, यशवंत बिष्ट, इंद्रपाल सिंह, दिलवर सिंह, दिनेश गुसाईं, नागेन्द्र सिंह, रमेश नेगी, सुरेन्द्र सिंह, संध्या देवी, शशी देवी, मधु देवी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *