रुद्रप्रयाग में हो रहे एक सौ करोड़ के कामरू ड़ धन सिंह रावत

Spread the love

 

रुद्रप्रयाग। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री ड़ धन सिंह रावत ने जनपद में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ रतूड़ा में निर्माणाधीन रिसोर्ट, वेलनेस सेंटर और गोदाम का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया स इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से जहां आने वाले समय में पर्यटकों को सुविधा मिलेगी वहीं सहकारी संघ की आमदनी का भी बेहतर केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ड़ धन सिंह रावत ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सहकारिता आदि विभागों में करीब एक सौ करोड़ रुपये के कार्य किए जा रहे हैं स सरकार द्वारा किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बिना ब्याज केाण उपलब्ध कराने, सहकारिता के माध्यम से उनकी आजीविका को मजबूत करने की दिशा में काफी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज को प्रोत्साहन करने का कार्य, सरकारी सस्ता गल्ले की दुकान में मंडुवे को बेचना अनिवार्य किया गया है स आज देश के कई स्थानों पर पंच सितारा होटल में मंडुवे की रोटी की विशेष रूप से मांग की जा रही है स रावत ने विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त चल रहे पदों पर स्थानीय पात्र युवाओं की शीघ्र तैनाती करने की बात कही। ताकि बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, साथ ही युवाओं को भी स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो सकेगा स
इस मौके पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि रुद्रप्रयाग जनपद के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि एवं सौगात है। इसका सीधा लाभ क्षेत्रीय जनता को मिलेगा। सहकारिता का गोदाम होने से तैयार होने से जनपद में फसल एवं अन्य उत्पादों के स्टोरेज में बड़ी मदद मिलेगी। इससे पहले मंत्री का शल ओढ़कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, मातबर सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, बाचस्पति सेमवाल, सरला खंडूरी, सहायक निबंधक सहकारिता रणजीत सिंह राणा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ड़ विमल सिंह गुसांई सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *