उत्तराखंड

आशा कार्यकत्रियों की हर समस्याएं होंगी हलरू शैलारानी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। मुख्यालय स्थित बाबा काली कमली धर्मशाला में आशा कार्यकर्ता संगठन संबंध भारतीय मजदूर संघ रुद्रप्रयाग की बैठक संपन्न हुई। जिसमें आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही इसके निस्तारण के लिए जनपद के दोनों विधायकों के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार को ज्ञापन दिया गया। बैठक में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत भी पहुंची। आशा कार्यकर्ता संगठन की बैठक में पहुंचने पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का फूल माला से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आशाओं की विभिन्न मांगों को सरकार तक पहुंचाने में पूरा सहयोग किया जाएगा। कहा कि समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए आशा की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता विधायक के पहुंचने पर काफी खुश हुई। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ रुद्रप्रयाग के जिला अध्यक्ष आचार्य ष्णा नन्द नौटियाल, संरक्षक डक्टर अनिल नौटियाल ने भी आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की समस्याओं को विधायक के सामने रखते हुए उनकी न्यायोचित मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री बुद्घिबलल्भ थपलियाल ने बैठक का संचालन किया। इस मौके पर आशा स्वास्थ्य कार्यकर्तासंगठन की जिला अध्यक्ष कमला राणा, अगस्त्यमुनि ब्लाक अध्यक्ष ललिता कठैत, ऊखीमठ ब्लाक अध्यक्ष गीता देवी, जखोली ब्लक अध्यक्ष धनेश्वरी देवी, रीना, रंजना, भुवनेश्वरी, नीलम, सुनीता, सीमा, आशा, पूनम, लीला, रेखा, अंजू, शशी, पार्वती, मनोरमा, कविता देवी सहित तीनों विकास खंड की आशा मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!