कंडारी ने बीरोंखाल सीट से की दावेदारी पेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कुछ दिन पूर्व भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए बीरोंखाल के ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी ने चौबट्टाखाल विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। पत्रकार वार्ता में राजेश कंडारी ने कहा कि भाजपा कार्यकाल में चौबट्टाखाल विधानसभा के अंदर कोई भी विकास कार्य धरातल पर नहीं हैं। जिसकी वजह से उन्हें भाजपा को छोड़ना पड़ा।पौड़ी में पत्रकार वार्ता में राजेश कंडारी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में चौबट्टाखाल विधानसभा के अंदर कोई भी विकास कार्य धरातल पर नहीं हुए हैं। जिससे उन्हें भाजपा पार्टी को छोड़ना पड़ा। कहा कि उनके द्वारा 2012 में भी चौबट्टाखाल विधानसभा से चुनाव लड़ा था। जिसमें जनता द्वारा उनको काफी अच्छा समर्थन मिला था। चुनाव के दौरान उन्हें करीब 5000 से अधिक वोट मिले थे। उन्होंने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चौबट्टाखाल विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है कहा कि वे चौबट्टाखाल विधानसभा में विकास कार्य कर लोगों की सेवा करना चाहते है। उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी हाईकमान चौबटटाखाल विधानसभा से टिकट देगी और यह सीट कांग्रेस के खाते में आएगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश बौड़ाई आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *