कोटद्वार-पौड़ी

पौडी जिले के 15 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार: गृह मंत्रालय द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक व केन्द्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। जिनमें पौड़ी जिले से उत्कृष्ट कार्य करने पर 3 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक व 12 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी ने बताया कि जिले से पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल, मुख्य आरक्षी विजेन्द्र सिंह नेगी, आरक्षी देवेन्द्र सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। इसके अलावा निरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, मुख्य आरक्षी भीम सिंह, आरक्षी आनन्द प्रकाश, सुनील, बुद्धिबल्लभ, प्रदीप ध्यानी, हरीश लाल, शूरबीर सिंह, प्रतीक चौधरी, कुलदीप, योगेंद्र को केंद्रीय गृह मंत्री का उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!