कंडारी को मिली समन्वयक की जिम्मेदारी

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल विवि में अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. प्रशांत कंडारी को रीजनल सर्विसेज डिवीजन, इग्नू नई दिल्ली ने विवि में स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक के रूप में नियुक्ति प्रदान की है। प्रो. कंडारी ने अध्ययन केंद्र के समन्वयक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रो. कंडारी ने बताया कि अध्ययन केंद्र 31 मार्च तक विभिन्न पाठ्यक्रमों स्नातकोत्तर स्तर पर एमसीए, एमकॉम, एमएसडब्लू, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, हिंदी के साथ ही बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए तथा बीलिव में स्नातक स्तर पर प्रवेश उपलब्ध करवाएगा। बताया कि इग्नू ओपन विवि से सौ से अधिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश किया जा सकता है। बताया कि छात्र-छात्राएं अपने नियमित पाठ्यक्रमों के साथ-साथ इग्नू के पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *