कण्व सिटी स्टार्स की टीम पहुंची फाइनल में

Spread the love

लैंसडाउन में अमित बिष्ट की स्मृति में आयोजित की गई फुटबॉल प्रतियोगिता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। केंद्रीय विद्यालय लैंसडाउन में अमित बिष्ट की स्मृति में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कण्व सिटी स्टार्स की टीम ने केवी लांस डाउन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार को आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला वॉक इन लांस डाउन व ओल्ड लांयस के बीच व दूसरा कण्व सिटी व केवी लांस के बीच हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में वॉक इन लांस डाउन ने ओल्ड लांयस को पैनल्टी शूट में 4-3 से परास्त किया। दूसरे सेमीफाइनल में कण्व सिटी स्टार्स ने केवी लांस डाउन को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। जहां उनका मुकाबला लैंसडाउन से होगा। अमित के पिता शिव चरण बिष्ट ने विजेता टीम को 3100 और उप विजेता को 2100 धन राशि देकर पुरस्कृत किया। कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं के प्रति जागरूक करना है। कहा कि आज युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *