कोटद्वार-पौड़ी

आज होगा कण्वाश्रम महोत्सव का आगाज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारत नामदेय चक्रवर्ती सम्राट भरत की जन्मस्थली और महर्षि कण्व की तपोभूमि में चार दिवसीय कण्वाश्रम महोत्सव का आगाज रविवार को 108 कुण्डीय और साइकिल रैली के साथ होगा।
मेला समिति के सदस्य मोहित कंडवाल ने बताया कि महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ 12 फरवरी को छात्र-छात्राओं के झंडाचौक में मार्च पास्ट और प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत द्वारा उद्घाटन समारोह में होगा। उद्घाटन समारोह के बाद मेलास्थल में अनिल सती स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता और शहीद धनवीर सिंह राणा ओपन स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसके बाद विद्यालयी वॉलीबाल और कबड़्डी प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। दोपहर में कीर्तन मंडलियों और महिला समूहों की रस्साकसी, जलेबी दौड़ जैसी विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी। इसके साथ मुख्य मंच पर संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों और विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। 13 फरवरी को प्रात: 08:30 बजे दुर्गापुर से कण्वाश्रम तक क्रॉस कंट्री दौड़, प्रात: 10 बजे विद्यालयी एवं बॉलीबॉल एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं एवं मेलास्थल में महिला मंगल दलों/समूहों की विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के फाईनल मुकाबलें खेले जायेगें। प्रात: 11 बजे महिला मंगल दलों/समूहों की श्रीमती विनीता भट्ट स्मृति मांगल गीत प्रतियोगिता, दोपहर डेढ़ बजे विद्यालयी सांस्कृतिक दलों एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम होगें। 14 फरवरी को प्रात: 09 मेलास्थल में बसन्त पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन, प्रात: 10 बजे खेल प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल और फाइनल मैच, प्रात: 11 बजे विद्यालयी सांस्कृतिक दलों एवं स्थानीय समूहों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, दोपहर 01 बजे उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित लोकगायक प्रीतम भरतवाण और साथी कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगें। इसके बाद पुरस्कार वितरित किये जायेगेंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!