हरिद्वार से गंगा जल लेकर लौटने लगे कांवड़ियें

Spread the love

रुद्रपुर()। महाशिवरात्री पर्व को लेकर कांवड़ियों में खासा उत्साह है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए वापस लौटने लगे हैं। कांवड़िए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। जगह- जगह पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों में शिविर लगाकर कांवड़ियों के ठहरने, भोजन की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को सुबह से ही रुद्रपुर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िए पहुंचने लगे। काशीपुर रोड में शिव कांवड़ सेवा समिति ने कांवड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई। समिति के लोगों ने बताया कि 21 वर्षों से सेवा निरंतर की जा रही है। वही कांवड़िए सेवा शिविर में आराम और भोजन करने के बाद अपने स्थानों को रवाना हो गये। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं श्री गोलोक धाम सेवा समिति की ओर से कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। रवि बाटला व भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने श्री गोलोक धाम सेवा समिति के बैनर तले हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर लौटे कांवड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बम बम बोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। चुघ ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से समिति की ओर से कांवड़ियों का स्वागत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *