केनाल-बी को हराकर कारगिल इलेवन बना चौपिंयन

Spread the love

चम्पावत। बनबसा के मिनी स्टेडियम में आयोजित तृतीय स्व़कैप्टन भूपाल सिंह थापा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कारगिल इलेवन ने केनाल-बी को 33 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कारगिल इलेवन की टीम ने 16 ओवरों में नौ विकेट खोकर 114 रन बनाए। टीम की ओर से सर्वाधिक 32 रन किशन और 27 रन सूरज सक्सेना ने बनाए। केनाल-बी के गेंदबाज इमरान और सौरभ ने दो-दो चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केनाल-बी की टीम महज 14़2 ओवरों में सारे विकेट खोकर 81 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से विक्की भंडारी ने 21 और माधव ने 14 रन बनाए। कारगिल इलेवन के गेंदबाज सूरज सक्सेना ने पांच और योगेश पांडे ने तीन विकेट लिए। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सूरज सक्सेना को मैन अफ द मैच तो किशन कश्यप को मैन अफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि मैक्सटोन कुक व सौरभ हस्पिटल के संचालक ड़ प्रेम सिंह खड़ायत ने विजेता टीम को ट्रफी देकर सम्मानिक किया। यहां जिपं सदस्य पुष्कर कापड़ी, पूर्व जिपं सदस्य विमला सजवान, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जनक चंद, यूजिन जर्ज, वाल्टर वाइट, जय चंद, पवन कापड़ी, अभिषेक गोयल, इंदर सिंह बिष्ट, विनोद उप्रेती, शकील अहमद मंसूरी के अलावा आयोजक कमेटी के सदस्य जंग बहादुर थापा, जगदीश चंद्र, राकेश चंद्र, निक्की चंद, योगेश पांडे, अजय बिष्ट, शंकर चंद्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *