बाइक चोरी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Spread the love

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने कार में आग लगाने व बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार को 112 नंबर से सूचना मिली की ग्राम खोली अमतोड़ा में एक अल्टो कार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दी है। कार से साथ खड़ी स्कूटी भी इसकी जद में आ गई। इसी दौरान एक सूचना और मिली की थुड़ाई में भी एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। 112 नंबर ही राजकुमार पांडे निवासी थुड़ाई ने बताया कि 22 दिसंबर की रात उनकी मोटर सइाकिल किसी ने चोर दी है। एक रात में इतनी घटनाएं होने से लोग दशहत में आ गए। पीड़ितों की तहरीर पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 436, 427 बनाम दीपक परिहार व रोहित कुमार निवासी खोली तथा आईपीसी की धरा 379 में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुखबिर की सूचना पर कुकुड़माई तिराहा खोली गांव के पास से दीपक परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार तथा रोहित कुमार पुत्र दीवान राम निवासी खोली की निशानदेही पर मोटर साइकिल बरामद कर ली है। दोनों को न्याायलय में पेश किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *