कूड़े से कर्णप्रयाग नगर पालिका ने कमाए 14 लाख

Spread the love

चमोली। आए दिन परेशानी का सबब बन रहा है बढ़ता कूड़ा और गदंगी का उपचार करने के लिए पालिका के प्रयास रंग ला रहे हैं। जिसके तहत पालिका कूड़े की टंटनी कर इसे बेच रही है। नगर पालिका प्रबंधन की माने तो 2013 से अब तक बीते 9 सालों में कूड़ा बेचकर 14 लाख रुपये की आय हासिल कर दी है। नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ने बताया कि नगर में बढ़ता कूड़ा परेशानी का सबब बन रहा है। कूड़े के प्रभाव को कम करने के लिए पालिका ने प्रतिदिन घरों से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने के लिए नगर पालिका द्वारा 11 पर्यावरण मित्रों को लगाया गया है। यहां से आने वाले कूड़े को एक स्थान पर इकट्ठा कर इसकी टंटनी की जाती है। प्लास्टिक , गत्ता और रबड़ को अलग अलग कर मशीन द्वारा इसको पैक कर इसको बेचा जाता है। नगर पालिका की अध्यक्ष दमयन्ती रतूड़ी ने कहा कि 2013 से अब तक बीते 9 सालों में हमने 14 लाख रुपये की कमाई कर दी है। अधिशासी अधिकारी गुरदीप आर्य ने कहा कि पालिका की आय को बढ़ाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। कूड़े से हो रही कमाई नगर के विकास पर खर्च की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *