ऐड़ी ब्यानधुरा में कार्तिक पूर्णिमा को निकलेगा डोला

Spread the love

चम्पावत। ऐड़ी ब्यानधुरा मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर ब्यानधुरा बाबा का डोला निकलेगा। इसकी पूर्व संध्या पर तलियाबांज में रात्रि जागरण होगा जिसके बाद डोले को शारदा नदी में स्नान कराकर मंदिर ले जाया जाएगा। मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
रविवार को श्री ब्यानधुरा सेवा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंडित शंकर दत्त जोशी ने की। बैठक में आगामी कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर होने वाले रात्रि जागरण और बाबा का डोला निकालने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि बुधवार को तलियाबांज में रात्रि जागरण किया जाएगा। उसके बाद अगले दिन ब्यानधुरा बाबा के डोले को शारदा घाट में स्नान कराकर मंदिर लाया जाएगा। पदाधिकारी, छड़ीदार, पुजारी समय से मंदिर में पहुंचकर कार्यों का निर्वहन करेंगे। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। बैठक में महामंत्री जमन महरा, नीरज जोशी, भुवन चंद्र जोशी, हेम चंद्र जोशी, मथुरा दत्त जोशी, प्रेम बल्लभ, बिशन सिंह महरा, कृष्णानंद जोशी, ईश्वरी जोशी, नीरज चंद्र, दीप प्रकाश, गोविंद सिंह बिष्ट, विनोद सिंह, हरीश जोशी, मोहन चंद्र जोशी, प्रमोद जोशी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *