महाशिवरात्री पर भोले के जयकारों से गूंजी काशी नगरी

उत्तरकाशी। महाशिवरात्रि पर्व पर प्रसिद्घ काशी विश्वनाथ मंदिर समेत जिले के शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। ब्रह्ममुहूर्त से लेकर देर शाम तक शिवालयों में चल चढ़ाने को लेकर कतारें लगी रहीं। इस दौरान शिवालयों में शिव स्त्रोत्र एवं रुद्राभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान भी किए और शिवालय हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजते रहे।शुक्रवार को महाशिवारात्री पर्व पर सुबह तीन बजे से ही लोग मणिकर्णिका घाट पर गंगा स्नान कर जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचने लगे। प्रातरू साढ़े तीन बजे महाआरती की गई। इसके बाद देखते ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी और दोपहर 1 बजे तक मंदिर से लेकर अस्पताल गेट तक श्रद्घालुओं की कतारें लगी रहीं। लोग हाथ में गंगाजल, बेलपत्र, पुष्प और फल लेकर मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *