उत्तराखंड

सावन मास में कांवड़ियों की सेवा ही सच्ची सेवारू कौशिक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और शहर विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में शंकराचार्य चौक पर पहुंचकर हरिद्वार से जल भरकर अपने गंतव्य स्थान पर जा रहे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। साथ ही उनका हरिद्वार में हाथ जोड़कर स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जयघोष किया। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि सावन मास में कांवड़ियों की सेवा ही सच्ची सेवा है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों ही राज्यों में मुख्यमंत्रियों के निर्देशानुसार कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जा रही है। उसी श्रृंखला में शुक्रवार को हरिद्वार में भी उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। कहा कि इतनी भीषण गर्मी में तपती धूप में अपने कंधों पर सैकड़ों लीटर जल लेकर ये लाखों शिवभक्त जिस प्रकार से हरिद्वार से अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। यह भगवान भोलेनाथ की दिव्य शक्ति का परिणाम है। जिस प्रकार प्रतिवर्ष कांवड़ियों की संख्या बढ़ रही है यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने कहा कि आज तीर्थ नगरी पूरी भोलेमय हो चुकी है। पूरा क्षेत्र भगवामय हो चुका है। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अन्नू कक्कड़, नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, तरुण नैय्यर, राजेश शर्मा, पार्षद अनिरुद्घ भाटी, मंडल महामंत्री सचिन बेनीवाल, विधायक प्रतिनिधि राजकुमार अरोड़ा, तुशांक भट्ट, सविता यादव, विदित शर्मा, प्रशांत सैनी, सपना शर्मा, धीरेंद्र गुप्ता, सिद्घार्थ कौशिक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!