खाई से गिरा कावड़ी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

Spread the love

नई टिहरी : ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तीन धारा में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार कांवड़िया खाई में जा गिरा। जबकि पीछे बैठी पत्नी सड़क पर गिर गयी। दम्पति केदारनाथ से वापस लौट रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस चौकी बछेलीखाल के सिपाहियों ने रस्सियों के सहारे तत्काल खाई में उतरकर कावड़िये को सकुशल बाहर निकालकर जान बचाई। गुरूवार को देवप्रयाग पुलिस, मेरठ निवासी दम्पति के लिए यहां देवदूत साबित हुई। केदारनाथ से बाइक में लौट रहे दिल्ली चुंगी मेरठ निवासी मनोज शर्मा व उनकी पत्नी अदिति शर्मा तीन धारा में ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में आ गए। इससे बाइक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गयी। जिसमें अदिति शर्मा सड़क पर ही गिर गयी। जबकि मनोज शर्मा उछल कर खाई की ओर जा गिरे। पति के खाई में गिरने से अदिति रोने-चिल्लाने लगी। संयोग से गढ़वाल मण्डल आयुक्त की ड्यूटी से लौट रहे बछेली खाल चौकी सिपाही राजेश नयाल व भूपेंद्र के सामने ही यह घटना हुई। बिना देर किये दोनों सिपाही वाहन में मौजूद रस्सी के सहारे खाई में उतर गए और 35 वर्षीय मनोज शर्मा को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना स्थल पर इस बीच कावड़िये की भी भारी भीड़ जुट गयी। कावड़िये को देवप्रयाग पुलिस के सिपाहियों द्वारा सकुशल निकाल लेने पर यहां पर सभी भोले की जय जयकार करने लगे। जबकि पति को सही सलामत पाकर पत्नी अदिति शर्मा ने पुलिस जवानों का आभार जताया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *