कविंद्र इष्टवाल ने पीएमजीएसवाई की सड़कों की गुणवत्ता पर उठाया सवाल बीजेपी सरकार के विकास कार्यों को फेल करार दिया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। कविंद्र इष्टवाल ने आज सतपुली में प्रेस कांफ्रेंस में पीएमजीएसवाई की सड़क की घटिया गुणवत्ता को लेकर बीजेपी सरकार को कटघरे में लिया। उन्होंने कहा कि नौगांवखाल थापला मोटर मार्ग के घटिया कार्य के कारण विगत सप्ताह एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। और कहा यदि तुरंत मुआवजा नहीं दिया जाता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं उन्होंने कांग्रेस की सरकार के कार्यों को लेकर कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विकास, जन मुद्दों और बेरोजगारी को लेकर बात की है,और हर व्यक्ति को रोजगार देने की बात करते हैं। भू कानून को लेकर इष्टवाल ने उत्तराखंड के लोगों को प्राथमिकता देने की बात कही।
बीजेपी सरकार के द्वारा किए गए नमामि गंगे, जल जीवन मिशन, झील निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों को लेकर आरोप लगाए हैं और उन्होंने इसे फेल करार दिया है।
उन्होंने कहा कि श्रमिक कार्ड, तीलू रौंतेली पुरस्कार बीजेपी द्वारा बिना मानकों के सिर्फ अपने लोगों को बांटे हैं।
इस दौरान नगर अध्यक्ष सुरजन रौंतेला, अमन रावत, चन्द्र मोहन रावत, रविन्द्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *