कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे कविंद्र इष्टवाल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस प्रदेश सचिव युवा नेता कविंद्र इष्टवाल के नेतृत्व में उन पर भरोसा करते हुए बुधवार को कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। युवा नेता कविंद्र इष्टवाल कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी को मजबूती देने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि आज से विधानसभा क्षेत्र में घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलेंकर पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे। प्रत्येक गांव में ग्रामीणों को जोड़कर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। यूथ ब्रिगेड पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी लगन से कार्य कर रहा है।
चौबट्टाखाल में आयोजिक कार्यक्रम में बालम सिंह रावत, जगदीश रावत झलपाड़ी, दरबान सिंह, दीपक गुसांईं ड्यूला, ध्यान सिंह रावत, ब्लाक अध्यक्ष अरूणोदय बिष्ट, कोषाध्यक्ष कैप्टन कुलवन्त सिंह, पूर्व यूथ अध्यक्ष लाल सिंह भंडारी, न्याय पंचायत अध्यक्ष यशपाल सिंह, दीपक सिंह, लक्ष्मण पाल, प्रधान दर्शन सिंह भंडारी, ग्राम प्रधान विनोद सिंह, संजय सिंह किमगड़ी, गोकुल सिंह, राम सिंह, मेहरबान सिंह, राम सिंह, विनोद, भूप सिंह किमगड़ी चोपड़ा, कांती देवी चोपड़ा, सोनू श्रीकोट, बिजेंद्र सिंह ने कांग्रेस का दामन थामा। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसके तहत पौध रोपण किया गया। साथ ही लोगों घा-घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से मिलने का का कार्यक्रम भी शुरू किया गया। इस अवसर पर बिलोचन प्रसाद, रमेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजू पूर्व प्रधान गवाणी और भूरा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!