व्यायाम कर शरीर को स्वस्थ रखें युवा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नेहरु युवा केंद्र ने युवाओं से स्वस्थ शरीर पाने के लिए नियमित व्यायाम करने की अपील की गई। कहा कि व्यायाम के माध्यम से हम निरोग काया हासिल कर सकते हैं।
सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज क्यार्क में युवा स्वास्थ्य, सकारात्मक जीवन शैली एवं फिट इंडिया पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य चंद सिंह रावत ने कहा कि स्वस्थ काया पाने के लिए हमें हर रोज सूर्योदय से पूर्व उठकर योगाभ्यास व व्यायाम करना चाहिए। जिला कंसल्टेंट श्वेता गुसांई, सीएमओ पौड़ी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए अच्छी आदतों को अपनाना जरूरी है। हमें खान-पान में हरी सब्जियों तथा मौसमी फलों का सेवन और स्वच्छ पानी पीना चाहिए। जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर मनमोहन देवली, जयदीप रावत, योगेंद्र सिंह कठैत, कविता पंवार, अजय कुमार, विराज सिह रावत, सृष्टि रावत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेवी वर्षा नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *