बिग ब्रेकिंग

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना संक्रमित, मेंदाता अस्पताल में भर्ती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम, प्रातिक गैस और इस्पात मंत्री ने खुद ये जानकारी दी है। ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी कि कोरोना के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पजिटिव आई है। डाक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री मेंदाता अस्पताल में भर्ती हैं। अभी हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह संक्रमित हुए हैं और वो भी अपना इलाज गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में करवा रहे हैं। इनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्घारमैया भी शामिल हैं।इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे।
संबित पात्रा ने कोरोना वायरस को मात देने के बाद अपना प्लाज्मा भी दान किया था। इसकी जानकारी भी उन्होंने खुद ही सार्वजनिक की थी।
देश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 52,050 मामले सामने आए हैं और 803 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!